फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एक युवक समेत दो गंगनहर में डूबे, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 09 Aug 2023 07:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : गंगनहर में नहाते समय एक युवक और एक किशोर डूब गए। दोनों के डूबने की सूचना से परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना में नानू पुल स्थित गंगनहर में एक युवक समेत दो डूब गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, दोनों के परिवारों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


बताया गया कि लालकुर्ती बाजार मेरठ निवासी सागर (22) पुत्र इतवारी व रिंकू (17) पुत्र रामजीलाल बुधवार को नहर में डूब गए। सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

यह भी पढ़ें: Maa Tujhe Pranaam: अमर उजाला ने किया वीरांगनाओं का सम्मान, शहीदों की याद में हर आंख हुई नम

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सागर की मां रानी और बहन आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुला लिया है। फिलहाल एक युवक और किशोर की तलाश की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: UP: निराश्रित गोवंशों को पकड़ गोकशी, दिल्ली के होटलों में भेजते थे गोमांस, पुलिस से बचाता था भगवा रंग का गमछा

बताया गया कि ये दोनों मेंढा के बच्चे को प्रवाहित करने के बाद नहर में नहाने लगे। इसी बीच तेज बहाव और गहरे पानी में सागर और रिंकू डूब गए। चार साल पहले राजू व लक्ष्मण भोला झाल पर डूब गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें