फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: NH-58 पर टेंपो से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल, दोनों बिना हेलमेट थे

Fri, 28 Nov 2025 05:12 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के दौराला क्षेत्र में NH-58 पर बाइक और टेंपो की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
टेंपो चालक हादसे के बाद वाहन समेत फरार हो गया। दोनों युवकों को सिर में गंभीर चोट आने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दौराला में  एनएच-58 पर मटौर कट के पास गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकरा गई, जिसमें सकौती निवासी अरमान और अनस गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ganga Expressway: निर्माण लगभग पूरा, दिसंबर में ट्रायल रन, जनवरी 2026 में उद्घाटन की तैयारी

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक किसी काम से बाइक पर दौराला आए थे और रात में वापस लौट रहे थे। मटौर कट के पास उनकी बाइक अचानक एक टेंपो से जा भिड़ी। टक्कर लगते ही दोनों हाईवे पर जा गिरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एसडीएस अस्पताल मोदीपुरम पहुंचाया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस टेंपो चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें