मेरठ के लावड़ कस्बे की एजेंसी वाले मोहल्ले में मंगलवार देर शाम खेलते समय दो साल के मासूूम युवी की बाल्टी में उल्टा गिरने के चलते मौत हो गई। घर पहुंचने पर परिजनों को जानकारी हुई। जिस पर परिजनों में कोहराम मच गया।
कस्बा निवासी रणवीर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसके चार बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा युवी दो साल का था। मंगलवार को दंपती मजदूरी करने के लिए चला गया। घर पर चारों भाई थे। देर शाम खेलने के दौरान युवी पानी से भरी बाल्टी में मुंह के बल गिर गया। बड़े भाइयों का इस ओर ध्यान नहीं गया।
यह भी पढ़ें:Delhi Meerut Rapid: 147 दिन बाद दौड़ेगी देश की पहली रैपिड रेल, दुहाई डिपो में गुजरात से पहुंच चुके हैं दो रैक
इस कारण युवी की पानी में दम घुटने से मौत हो गई। मजदूरी से जब दंपती घर लौटा तो उन्होंने युवी की तलाश की। युवी बाल्टी में मुंह के बल गिरा मिला। बच्चे की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। पड़ोसी परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।