फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बुर्के में आईं और बिल्ली का बच्चा चोरी कर ले गईं, सीसीटीवी में हुईं कैद; पर्शियन कैट की खासियत और कीमत

Tue, 10 Nov 2026 11:25 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में बिल्ली चोरी का मामला सामने आया है। यहां बुर्का पहनकर आईं दो महिलाएं पर्शियन बिल्ली का बच्चा चोरी कर ले गईं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
meerut cat theft - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मछेरान मोहल्ले में रविवार दोपहर बुर्का पहनकर आईं दो अज्ञात महिलाएं एक घर के बाहर से कीमती पर्शियन नस्ल की बिल्ली का बच्चा चोरी कर ले गईं। बिल्ली चोरी की यह अनोखी वारदात मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


सोमवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है। पीड़ित ने रेलवे रोड थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मछेरान निवासी सुफियान ने बताया कि उन्होंने अपने घर में विदेशी पर्शियन नस्ल की बिल्ली पाल रखी है। रविवार दोपहर बिल्ली का एक छोटा बच्चा उनके घर के मुख्य गेट के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान बुर्का पहने दो महिलाएं वहां पहुंचीं और मौका देखकर चुपके से बिल्ली के बच्चे को उठाकर रफूचक्कर हो गईं। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

काफी देर तक जब बच्चा नहीं दिखा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कोई सुराग न मिलने पर जब घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो बुर्कापोश महिलाओं की यह करतूत सामने आई।

पुलिस फुटेज के आधार पर तलाश में जुटी
पीड़ित सुफियान ने सोमवार को सीसीटीवी फुटेज के साथ रेलवे रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई है और बच्चा बरामद करने की गुहार लगाई है। सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्ध महिलाओं की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों को तलाश कर बिल्ली के बच्चे को सकुशल बरामद करने की विधिक कार्रवाई करेगी।

पर्शियन बिल्ली की खासियत और कीमत
ये बिल्लियां अपने लंबे, घने व शानदार रेशमी बालों, गोल चेहरे और बड़ी-बड़ी चमकदार आंखों के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। ये बेहद शांत, आलसी, और इंसानों से लगाव रखने वाली होती हैं। इन्हें ज्यादा उछल-कूद पसंद नहीं होती और ये फ्लैट या इनडोर लिविंग के लिए सबसे बेस्ट मानी जाती हैं।

 
विज्ञापन

भारत में ये दो चेहरों में मिलती हैं डॉल फेस (सामान्य नाक वाली) और पंच फेस (चपटा चेहरा व दबी नाक)। सामान्य/डॉल फेस की बिल्ली 12,000 से 25,000 रुपये तक जबकि पंच फेस की बिल्ली 50,000 तक में बिकती है। दुर्लभ रंग और मजबूत वंशावली के आधार पर इसकी कीमत 80,000 से भी अधिक हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें