हाल ही में क्षेत्र में उवैश और रिहान की हत्या में तांत्रिक गिरोह का नाम सामने आने के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह गिरोह बच्चों को अगवा करने की धमकी दे रहा है, जिससे गांव में डर का माहौल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संदिग्ध युवक बच्चे को बहला-फुसलाकर गांव से बाहर ले जा रहे थे, तभी एक ग्रामीण को संदेह हुआ और उसने तुरंत शोर मचा दिया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और आरोपियों को पकड़ लिया।
घटना के बाद गांव में करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते ठोस कार्रवाई होती, तो इस तरह की घटनाएं न होतीं। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।