फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मोमबत्ती से लगी आग में झुलसकर दो माह के बच्चे की मौत, जलकर कोयले जैसा हो गया शव, मां का बुरा हाल

Mon, 23 Feb 2026 12:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

गांव पांचली बुजुर्ग में मासूम कृष्णा को छोड़कर उसकी मां पशुओं का दूध निकालने चली गई। घर के अन्य बच्चों ने मोमबत्ती जलाकर दी, जो कृष्णा के बिस्तर पर गिर गई। कृष्णा की दर्दनाक मौत हो गई। मां का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
कृष्णा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मोमबत्ती से लगी आग ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बिस्तर में लगी आग की चपेट में आने से दो माह के मासूम कृष्णा की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदय विदारक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

 

घर में विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब चार बजे कृष्णा की मां उसे बिस्तर पर सुलाकर घर के पास ही पशुओं का दूध निकालने चली गई थी। बिजली न होने और घना अंधेरा होने के कारण घर में मौजूद अन्य छोटे बच्चों ने रोशनी के लिए एक मोमबत्ती जलाई। दुर्भाग्यवश, बच्चों ने मोमबत्ती को मासूम कृष्णा के बिस्तर के पास ही रख दिया। कुछ ही देर में, यह मोमबत्ती असंतुलित होकर बिस्तर पर गिर गई, जिससे देखते ही देखते पूरे बिस्तर ने आग पकड़ ली।
 

आग लगते ही मासूम कृष्णा तेज लपटों की चपेट में आ गया। घर में मौजूद अन्य बच्चों ने जब आग की विकराल लपटें और धुएं का गुबार देखा तो वे डर गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। बच्चों के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के पड़ोसी तुरंत मौके पर दौड़कर पहुंचे। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मासूम कृष्णा गंभीर रूप से झुलस चुका था।
 
विज्ञापन

झुलसे हुए मासूम कृष्णा को उसके परिजन तत्काल पास के एक चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। विशेषकर मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जिनका इकलौता सहारा अब नहीं रहा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली। परिजनों की ओर से इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। 

ये भी देखें...
Saharanpur: वाहन की टक्कर से नाले में गिरी बाइक, दलदल में धंसने से महिला की मौत, पति और बेटी घायल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें