बाइक बोट फर्जीवाड़े के अभियुक्त
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ ईओडब्ल्यू ने बाइक बोट घोटाले के आरोपी बीएन तिवारी की निशानदेही पर लखनऊ से एक फॉर्च्यूनर और एक मर्सिडीज गाड़ी बरामद की है। तिवारी बाइक बोट कंपनी के डायरेक्टर थे, उसके दोनों बेटे भी कंपनी से जुड़े हुए थे। मुख्य आरोपी संजय भाटी की पत्नी दीप्ति और कंपनी के प्रमोटर भूदेव सिंह के घर की कुर्की हो चुकी है।
यह भी पढ़ें : मेरठ : बाइक बोट घोटाले में मुख्य आरोपी संजय भाटी की पत्नी दीप्ति और भूदेव के घर की कुर्की
एएसपी ईओडब्ल्यू राम सुरेश यादव ने बताया कि 25 फरवरी को बाइक बोट घोटाले के डायरेक्टर विवेक खंड गोमतीनगर लखनऊ निवासी बीएन तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। नौ मार्च को आरोपी को ईओडब्ल्यू ने रिमांड पर लेकर जानकारियां जुटाई।
आरोपी की निशानदेही पर चार दिन पहले एक जगुआर, एक फॉर्च्यूनर लखनऊ से और नोएडा के चीती गांव से एनर्जी प्लांट की मशीन बरामद की गई थी। मंगलवार रात में ईओडब्ल्यू ने तिवारी की निशानदेही पर लखनऊ से फॉर्च्यूनर और मर्सिडीज बरामद कर ली है। एएसपी ने बताया कि बाइक बोट के मामले में कार्रवाई चल रही है। तिवारी के दोनों बेटों की भी पुलिस को तलाश है।