फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एनकाउंटर की धमकी दे कारोबारी से वसूले 20 लाख, इंस्पेक्टर व दो दरोगा सस्पेंड, 15 लाख बरामद; दरोगा फरार

Tue, 10 Feb 2026 12:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

टीपीनगर निवासी धागा कारोबारी से दरोगा लोकेंद्र साहू और महेश कुमार ने 20 लाख रुपये वसूल लिए। एसएसपी ने जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जहां से दोनों फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहिया नगर थाने में तैनात दो दरोगाओं ने टीपीनगर निवासी धागा व्यापारी को एनकाउंटर करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की वसूली कर ली। धागा व्यापारी रासिक ने एसएसपी से शिकायत की, तो उन्होंने एसपी सिटी को जांच सौंप दी। एसपी सिटी की जांच में आरोप सही पाए गए। दोनों दरोगाओं पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच के ऑफिस में हिरासत में बैठा लिया गया। इनसे 15 लाख रुपये बरामद भी हो गए। इसके बाद दोनों मौका देखकर फरार हो गए। वहीं एसएसपी ने इस मामले में लोहियानगर थाना प्रभारी योगेश चंद्र, एसआई लोकेंद्र कुमार और दरोगा महेश को सस्पेंड कर दिया है। 
विज्ञापन

एएसपी कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि धागा कारोबारी रासिक निवासी इस्लामाबाद, रिक्शा वाली गली थाना लिसाड़ीगेट ने दोनों दरोगाओं पर वसूली करने का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की थी। दरोगा लोकेंद्र साहू और महेश कुमार ने व्यापारी को बिजली बंबा चौकी पर बुलाकर एनकाउंटर करने की धमकी दी। एएसपी और एसएसपी से इस मामले की शिकायत की गई। एसपी सिटी ने जांच की, तो आरोप सही पाए गए। दोनों दरोगाओं को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच ऑफिस में दोनों को बैठाया गया। यहां से दोनों फरार हो गए। एसएसपी अविनाश पांडे का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं दोनों दरोगाओं के खिलाफ लिसाड़ीगेट थाने में कारोबारी की तरफ से रंगदारी वसूलने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
 
विज्ञापन

ये है मामला
लोहिया नगर थाने में तैनात दरोगा महेश व लोकेंद्र साहू ने टीपीनगर के धागा व्यापारी को कुछ दिन पूर्व लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के एक मामले में गिरफ्तारी का डर दिखाकर 20 लाख रुपये ऐंठ लिए। धागा व्यापारी ने एसएसपी अविनाश पांडे से शिकायत की। एसएसपी ने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को मामले की जांच सौंपी। एसपी सिटी की जांच में दोनों दरोगा पर आरोप साबित हुए। एसएसपी के आदेश पर दरोगा महेश व लोकेंद्र के खिलाफ लोहिया नगर थाने पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद उनसे 15 लाख रुपये बरामद भी हो गए। रिपोर्ट दर्ज के होते ही दोनों दरोगा थाने से गायब हो गए। एसएसपी का कहना है कि किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरोगाओं को पकड़ने के लिए टीम लगा दी है। वहीं लोहियानगर थानाध्यक्ष की भूमिका की भी जांच की जाएगी। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें