फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: स्कूल बस की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, गंगा एक्सप्रेस पर हुआ हादसा, भाइयों जैसे थे सुहैल और फैजान

Thu, 05 Feb 2026 07:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

गाजियाबाद निवासी सुहैल अपने दोस्त फैजान को अपने मामा के यहां लेकर जा रहा था। खरखौदा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
फैजान और सुहैल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर खरखौदा स्थित बिजौली के पास स्कूल बस ने बृहस्पतिवार को एक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार गाजियाबाद के त्यौड़ी गांव निवासी सुहैल 25 वर्ष और फैजान 24 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिनाख्त के बाद उनके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

 

मौके पर एकत्र लोग और युवकों की क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला
सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि त्यौड़ी गांव निवासी सुहैल अपने दोस्त फैजान के साथ बाइक पर सवार होकर अजराडा में अपने मामा के यहां जा रहा था। गंगा एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर बिजौली के पास जब उनकी बाइक पहुंची तो सामने से आ रही स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मार दी। 
 

टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों दोस्त दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों को अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
 

दोनों युवकों की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजन सूचना मिलते ही मेरठ के लिए रवाना हो गए। सीओ ने बताया कि अभी शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि, पुलिस स्कूल बस के बारे में जानकारी जुटाने में जुट गई है। शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
 
विज्ञापन

बचपन से थी दोनों में दोस्ती, कक्षा में भी थे सहपाठी
परिजनों के मुताबिक सुहैल और फैजान बचपन से ही दोस्त थे। दोनों की दोस्ती के कारण दोनों के परिवारों में भी अच्छे संबंध थे। दोनों दोस्त अपनी अपनी रिश्तेदारी में एक दूसरे को साथ लेकर जाते थे। बृहस्पतिवार को सुहैल अपने दोस्त फैजान को अपने मामा के यहां लेकर जा रहा था, जब यह हादसा हुआ। परिजनों ने बताया कि दोनों दोस्तों की दोस्ती की गांव के ग्रामीण व स्कूल के विद्यार्थी और शिक्षक भी मिसाल देते थे। दोनों में कभी भी झगड़ा नहीं हुआ। दोनों दोस्त कम भाई की तरह ज्यादा रहते थे। दोनों गांव के ही एक इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा के छात्र थे।

ये भी देखें...
Meerut Weather Today: तेज धूप ने दी ठंड और शीतलहर से राहत, तापमान बढ़ा, जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का मौसम

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें