फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ईव्ज चौराहे के पास दो भाइयों में मकान का विवाद, पांच घंटे तक बंधक बनाकर रखे काम करने आए मजदूर

Sun, 09 Nov 2025 02:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

एक मकान में तीन मजदूर काम करने पहुंचे थे। दोपहर को दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया, तो मजदूरों को तीन बजे से रात आठ बजे तक बंधक बनाए रखा। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मजदूरों को छुड़ाया। 
विज्ञापन
बंधक मजदूर और उन्हें छुड़ाने पहुंचे आसपा कार्यकर्ता व पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ईव्ज चौराहे के पास तीन मजदूरों को दो भाइयों ने विवाद के बाद घर में बंधक बना लिया। पांच घंटे बाद मजदूरों ने किसी तरह परिजनों को फोन पर जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद आजाद समाज पार्टी के महानगर प्रभारी चतर सिंह कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और मजदूरों को बंधनमुक्त कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Trending Videos

आसपा के महानगर प्रभारी चतर सिंह ने बताया कि गजरौला निवासी समय सिंह, शिवम और मन्नू मजदूरी करते हैं। शनिवार को तीनों मजदूर काम करने के लिए ईव्ज चौराहे के पास एक मकान पर गए थे। दोपहर तीन बजे मकान को लेकर दो भाइयों का विवाद हो गया था। इसके बाद एक भाई ने मकान का ताला लगा दिया। 
 

शाम आठ बजे कमरे में बंद शिवम ने अपने एक परिचित को फोन कर मामले की जानकारी दी। आसपा के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने घर के बाहर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर डायल-112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान मालिक को बुलाया और मकान का ताला खुलवाकर पांच घंटे बाद मजदूरों को बाहर निकाला।

 
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल मजदूरों ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें