लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र से आठ वर्षीय उमर को अगवा करने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बाइक मिस्त्री के भाई दो किशोरों ने उमर से मारपीट की और गला दबाया। इससे उमर बेहोश हो गया और आरोपी उसे मरा समझकर बोरे में बंद कर फेंक गए थे। पुलिस ने दोनों किशोरों को अभिरक्षा में लेकर कार्रवाई की है।