फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आमने-सामने गोली की रफ्तार से टकराई दो बाइकें, ऐसा लगा जैसे धमाका हुआ, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Tue, 21 Oct 2025 10:18 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

परीक्षितगढ़ में ब्लॉक कार्यालय के पास यह हादसा हुआ। दोनों ही बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। मृतकों की पहचान मुबारिकपुर निवासी विक्रांत और महल गांव निवासी महेश के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परीक्षितगढ़-मेरठ मार्ग स्थित परीक्षितगढ़ खंड विकास कार्यालय के समीप रविवार देर रात दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में थाना भावनपुर के मुबारिकपुर निवासी विक्रांत (32) की मौके पर ही मौत हो गई। गांव महल निवासी घायल महेश (22) ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटनास्थल से दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि दोनों बाइकों पर सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। हेलमेट पहना होता तो उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन

 

मुबारिकपुर गांव निवासी विक्रांत रविवार को गांव के ही प्रशांत के साथ बाइक पर सवार होकर परीक्षितगढ़ कस्बे में दिवाली के मौके पर घरेलू सामान लेने आया था। सामान खरीदकर अपने गांव को वापस लौट रहा था। विक्रांत जब परीक्षितगढ़-मेरठ मार्ग स्थित खंड विकास कार्यालय के समीप पहुंचा तो सामने से आ रहे बाइक सवार थाना इंचौली के गांव महल निवासी महेश की बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में विक्रांत की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी प्रशांत और दूसरी बाइक सवार महेश घायल हो गए।
 
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां से चिकित्सक ने हालत चिंताजनक होने पर महेश को मेरठ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महेश की भी मौत हो गई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि शवों को मोर्चरी भेज दिया है। देर रात तक किसी भी परिजन ने तहरीर नहीं दी थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें