प्रदूषण का लेवल दीपावली से पहले ही धीरे-धीरे बढ़ता चला गया और 300 को पर पहुंच गया दिवाली की शाम होते-होते प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई और एक्यूआई का लेवल 400 तक पहुंच गया। सोमवार रात करीब 8 बजे से लेकर रात एक बजे तक जगह-जगह पटाखे छोड़े गए। रात करीब 12 बजे मेरठ एयर क्वालिटी इंडेक्स 405 तक पहुंच गया। प्रतिबंधित पटाखों से वातावरण पूरी तरह से प्रदूषित हो गया। मंगलवार की सुबह तक धुंध दिखाई दी।
दिन का तापमान सामान्य, रात में गिरा पारा
दिन में अभी मौसम भले ही थोड़ा गर्म दिख रहा हो लेकिन रात में नमी बढ़ती जा रही है। इस कारण रात में तापमान गिर रहा है और मौसम भी सर्द हो रहा है। धीरे-धीरे मौसम में परिवर्तन दिखाई देगा। अभी दिन का तापमान सामान्य के आसपास चल रहा है, जबकि रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे आ गया है। आगामी एक सप्ताह में मौसम विभाग ने बदलाव के संकेत दिए हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि अब लगातार तापमान गिरेगा।
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: पंचतत्व में विलीन हुए आचार्य गुरुदत्त, गुरुकुल की बेटियों ने पढ़े वेदमंत्र, इसलिए रहेंगे याद
ये बोले अधिकारी
वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए शहर में पानी का छिड़काव करने वाले कर्मचारियों को सक्रिय किया गया है। निर्माण कार्य करने वालों को भी चेतावनी दी जा रही है कि वह सामग्री ढककर रखें। प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
- लवी त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रभारी स्वास्थ्य विभाग एवं अपर नगर आयुक्त