फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गैंगस्टर सलीम दीवाना की हत्या में दो आरोपी पकड़े, मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली

Tue, 16 Sep 2025 10:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सलीम दीवाना की 30 जुलाई को कोर्ट से तारीख से लौटते समय गोली मारकर हत्या की गई थी। तभी से पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी थी। आरोपियों के पास से पिस्टल बरामद हुई है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइन पुलिस और स्वॉट टीम ने गैंगस्टर सलीम उर्फ दीवाना हत्याकांड में वांछित चल रहे दो हत्यारोपी वाजिद उर्फ भूरा और उवैस को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान वाजिद के पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ है। उसके पास से पिस्टल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि लोहियानगर थाना क्षेत्र के हुमायूंनगर मोमिननगर निवासी गैंगस्टर सलीम उर्फ दीवाना की 30 जुलाई की शाम को हाशिमपुरा पुलिस चौकी के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय वह एक पुराने मुकदमे में कोर्ट में तारीख भुगत कर बाइक से लौट रहा था। मृतक के भाई उस्मान की ओर से सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

एसपी सिटी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि 2020 में जावेद पहलवान की हत्या हुई थी। इस हत्या में सलीम दीवाना जेल गया था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता चला कि जावेद पहलवान के भाई साबिर ने शानू और उवैस के साथ मिलकर सलीम दीवाना की हत्या की है। जांच के दौरान यह जानकारी हुई कि वाजिद उर्फ भूरा भी इस हत्याकांड में शामिल था।
 

एसपी सिटी ने बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस और स्वॉट टीम ने सोमवार रात किला रोड पर चेकिंग के दौरान वाजिद उर्फ भूरा को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वाजिद लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा का निवासी है। उसके पास से .32 बोर का एक पिस्टल भी बरामद किया। 
 
विज्ञापन

वह अपने साथी किदवईनगर निवासी उवैस के पास मिलने जा रहा था। पुलिस ने कुछ देर बाद घेराबंदी कर उवैस को भी गिरफ्तार कर लिया। वाजिद उर्फ भूरा का अस्पताल में उपचार दिलाया गया। बाद में शाम को दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें