मेरठ के दौराला-लावड़ रोड पर आज सुबह हुए एक सड़क हादसे में दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। यहां मोहम्मदुर गांव मंदिर से आगे गुरुवार सुबह की ओर से आ रहे बुलेट बाइक सवार दंपती को विपरीत दिशा से तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक से गिरी महिला ट्रक के पहियो के नीचे फंस गई,जबकि बुलेट चालक ट्रक और पेट के बीच फंस गया। बुलेट सवार दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक दंपत्ति के शवो को मोर्चरी भिजवाते हुए परिजनो को जानकारी दी।हादसे के चलते मार्ग पर घंटो जाम लगा रहा।
इंस्पेक्टर दौराला ने बताया कि मृतक बुलेट सवार की जेब से निकले आधार कार्ड की मदद से टीपीनगर पुलिस के सहयोग से शिनाख्त हुई है। मृतक बुलेट बाइक सवार दंपत्ति मेरठ के साबुन गोदाम के मोहल्ला हरिनगर निवासी प्रमोद कुमार(38) और उसकी पत्नी गीता(35)है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
परिजनों मोर्चरी पहुंचे गए। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गया है। ट्रक और बुलेट बाइक को कब्जे में लेकर थाना लाया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।