फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आंधी से बचने को लिया पेड़ का सहारा, टूटकर गिरा तो दबने से युवक की मौत, तीन घंटे रोता रहा मासूम बेटा

Wed, 21 May 2025 10:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

रुहासा का अमित चौधरी अपने नौ वर्षीय बेटे विहान के साथ बाइक पर कहीं जा रहा था। अचानक आई आंधी और बारिश से बचने को वह पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी पेड़ गिरने से वह उसके नीचे दब गया।
विज्ञापन
पेड़ के नीचे दबा युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंधी और बारिश से बचने के लिए रुहासा-बड़कली मार्ग पर किनारे खड़े बाइक सवार अमित (32) के ऊपर पेड़ टूटकर गिर गया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि सूचना के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

 

आंधी से गिरा विशाल पेड़, जिसके नीचे दबने से युवक की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
रुहासा निवासी अमित चौधरी अपने नौ वर्षीय बेटे विहान के साथ बाइक पर सवार होकर दौराला से बड़कली होते हुए रुहासा अपने घर लौट रहा था। बड़कली गांव से निकलते ही अचानक आंधी और बारिश आ गई। इससे बचने के लिए वह सड़क किनारे पीपल के पेड़ के नीचे रुक गया। तेज आंधी के कारण पेड़ उखड़ गया। बाइक सवार अमित पेड़ के नीचे दब गया। उसकी मौत हो गई, जबकि उसका बेटा विहान बच गया। 
 
विज्ञापन

सूचना पर बड़कली, रुहासा आदि गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। आरोप है कि सूचना के बाद भी दो घंटे तक भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। लगभग तीन घंटे बाद पुलिस ने पेड़ के नीचे से अमित का शव बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें...
Baghpat: बिजली का तार बदल रहे युवक की करंट लगने से मौत, खंभे पर चिपका तड़पता रहा, नहीं बंद की गई आपूर्ति    



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें