मेरठ के फैज-ए-आम इंटर कॉलेज के सामने टोल बूथ बनाकर अवैध वूसली कर रहे लोगों के खिलाफ बुधवार को ट्रांसपोटरों ने मोर्चा खोल दिया। ट्रांसपोर्टरों ने मौके पर पहुंचकर अवैध वसूली कर रहे लोगों को खदेड़ दिया और यहां बने टोल बूथ को उखाड़ फेंका। इसके बाद ट्रांसपोर्टर डीएम से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे और अपनी बात कहीं। वहीं डीएम अनिल ढींगरा ने इस संबंध में संज्ञान लेने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार एनएच 58 पर चल रहे वाहनों को जबरदस्ती कैंट रोड की तरफ मोड़ा जा रहा था। यहां फैज-ए-आम इंटर कॉलेज के सामने टोल बूथ बनाकर कुछ लोग अवैध वसूली कर रहे थे। वहीं इस पर ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने इसका विरोध करते हुए मोर्चा खोल दिया। भारी संख्या में ट्रांसपोर्टरों ने यहां पहुंचकर अवैध रूप से टोल वसूल रहे कर्मचारियों को खदेड़ दिया और टोल को उखाड़ फेंका। इसके बाद ट्रांसपोर्टर डीएम कार्यालय पहुंच गए।