फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी 15 घंटे लेट, स्टेशन मास्टर से हाथापाई

Sat, 19 Mar 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
ट्रेन लेट होने के विरोध में हंगामा करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंदसारा में अंडर पास निर्माण के चलते नौचंदी एक्सप्रेस पहले हापुड़ स्टेशन पर खड़ी रही। कई घंटे बाद ट्रेन यहां से चली तो खरखौदा से पहले जंगल में ट्रेन फिर रुक गई। गुस्साए यात्रियों ने ट्रेन चालक के साथ हाथापाई की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को शांत किया।
विज्ञापन


जैसे तैसे ट्रेन खरखौदा स्टेशन तक पहुंची, लेकिन यहां भी घंटों ट्रेन खड़े रहने पर यात्री भड़क गए और स्टेशन में घुसकर स्टेशन मास्टर और कर्मचारियों से अभद्रता की। पुलिस ने स्थिति संभाली। नौचंदी निर्धारित समय से 15 और संगम 17 घंटे देरी से सिटी स्टेशन पर पहुंची।

मेरठ-खुर्जा सेक्शन पर एक माह से कई जगह अंडर पास निर्माण चल रहे हैं। ब्लॉक के चलते आए दिन नौचंदी और संगम एक्सप्रेस लेट हो रही है। शुक्रवार को चंदसारा हाल्ट पर अंडरपास का निर्माण हो रहा था। पहले से लेट चली आ रही नौचंदी एक्सप्रेस पहले हापुड़ रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। शाम करीब 4:30 बजे निर्माण करा रहे अधिकारी ट्रेन को पास कराने के लिए तैयार हो गए। ट्रेन रास्ते में ही थी तभी सूचना मिली कि अंडरपास का बेस भरभराकर गिर गया है।
विज्ञापन


ट्रेन को तुरंत हापुड़ और खरखौदा की बीच जंगल में रुकवा दिया गया। गर्मी के कारण यात्री और बच्चों का बुराहाल हो गया। लोग पानी के लिए तरस गए। गुस्साएं यात्रियों ने ट्रेन चालक से हाथापाई की कोशिश की। चालक की सूचना पर खरखौदा स्टेशन मास्टर निर्मल सिंह ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया। इसके बाद ट्रेन को शाम पांच बजे खरखौदा स्टेशन पर लाया गया। काफी देर बाद जब ट्रेन नहीं चली तो आक्रोशित यात्री स्टेशन में घुस गए और जमकर हंगामा किया।

यात्रियों ने स्टेशन मास्टर और अन्य कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। यात्रियों ने ट्रेन को वापस हापुड़ वाया गाजियाबाद ले जाने की मांग की, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस ने यात्रियों को काफी समझा बुझाकर शांत किया। रात करीब 10:30 बजे नौचंदी एक्सप्रेस सिटी स्टेशन के लिए रवाना हुई। ट्रेन सिटी स्टेशन पर रात 11 बजे पहुंची, जबकि संगम एक्सप्रेस रात 12 बजे पहुंची।

लेटलतीफी ने बिगाड़ दिया शेड्यूल
नौचंदी के बाद संगम एक्सप्रेस को भी हापुड़ स्टेशन पर रोक दिया गया। सिटी स्टेशन पर नौचंदी के पहुंचने का समय सुबह आठ बजे है, लेकिन यह ट्रेन 15 घंटे देरी से रात 11 बजे पहुंची। वहीं संगम एक्सप्रेस सुबह 7 बजे की बजाय करीब 17 घंटे देरी से 12 बजे पहुंची। समाचार लिखे जाने तक लिंक को सहारनपुर भेजे जाने का अनाउंस सिटी स्टेशन पर हो रहा था। वहां से लिंक वापस आने पर ही नौचंदी को इलाहाबाद रवाना किया जा सकेगा।

वहीं संगम एक्सप्रेस के रात करीब 2 बजे प्रस्थान की सूचना दी जा रही थी। सिटी स्टेशन अधीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि दोनों ट्रेन सेक्शन पर चल रहे काम के चलते लिए गए ब्लॉक में फंसने की सूचना मिली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें