फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: व्यापारियों का एलान, 48 घंटे में न हुआ चोरी का खुलासा, तो SSP ऑफिस में जमा कराएंगे दुकानों की चाबियां

Wed, 29 Mar 2023 03:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में गढ़ रोड स्थित नंदन सिनेमा के सामने अंबिका ज्वेलर्स की दुकान में बदमाशों ने कुंभलगढ़ लाखों रुपए की ज्वेलरी चोरी कर ली। इससे पहले भी इस तरह की घटनाए हुईं हैं जिनका खुलासा नहीं हुआ है। इसे लेकर व्यापारियों ने बाजार बंद करने की चेतावनी दे डाली।
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस पर व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पं0 आशु शर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिरीक्षक मेरठ रेंज नचिकेता झा से मुलाकात की। पिछले दिनों में जनपद में व्यापारियों के साथ लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं पर रोष प्रकट किया प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों से लगातार मेरठ जनपद में व्यापारियों की दुकानों को निशाना बनाकर अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।

विज्ञापन


व्यापारियों ने आईजी ऑफिस पर पहुंचकर व्यापारियों ने अधिकारियों से चोरी की वारदात का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि शहर व देहात के बाजारों में पुलिस की गश्त कहीं दिखाई नहीं दे रही रातों में व्यापारियों की दुकानें भगवान भरोसे ही हैं, पिछले दिनों जेल चुंगी पर काफी संख्या में दुकानों के सीसीटीवी कैमरे ही चोरी कर ले गए, जिसके अपराधी अभी तक पकड़े नहीं गए।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar:  दरोगा के साथ हाथापाई में पूर्व विधायक संगीत सोम दोषमुक्त, तीन साथी दोषी
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त कल गढ़ रोड पर सर्राफा व्यापारी की दुकान में कुंबल कर चोरी की घटना, खरखौदा में शराब व्यापारी के ठेकेदार से लूट की घटना, परतापुर में हुई व्यापारी के यहां चोरी की घटना समेत अनेक घटनाएं हैं जिनका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया। घटनाओं का खुलासा नहीं होने के चलते मेरठ जनपद में पुलिस की कार्यशैली सवाल के घेरे में है। 
विज्ञापन


आशु शर्मा ने कहा कि अगर 48 घंटों में घटनाओं का खुलासा नहीं होता तो बड़ी संख्या में व्यापारियों के प्रतिष्ठानों की चाबी कप्तान ऑफिस पर जमा करा दी जाएंगी। पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा के द्वारा जल्दी घटना के सफल खुलासे का आश्वासन दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें