फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहाल है यूपी के इस शहर का हाल, नगर निगम ने स्कूल परिसर में डाला कूड़ा

Wed, 22 Aug 2018 06:24 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
स्कूल परिसर में डाला कूड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में केसरगंज पुलिस चौकी के सामने सरकारी प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल परिसर को ही नगर निगम ने खत्ताघर बना दिया। मंगलवार को निगम के कर्मचारियों ने एक गाड़ी कूड़ा स्कूल परिसर में डाल दिया। इससे लोगों में निगम के प्रति आक्रोश है। 

विज्ञापन


केसरगंज पुलिस चौकी के सामने बेसिक शिक्षा विभाग के दो स्कूल चलते हैं। यहां पहले से ही लोग गोबर डालकर गंदगी फैलाए हुए हैं। डीजल चोरी करने के बहाने निगम की कूड़ा गाड़ी चालक कूड़े को गांवड़ी में डंपिंग ग्राउंड पर ले जाने की बजाय कूड़े को शहर में सड़क किनारे और खाली स्थान पर डाल रहे हैं। मंगलवार को भी निगम कर्मचारियों ने ऐसा ही किया। गाड़ी में कूड़ा लाकर यहां डाल दिया। स्थानीय निवासी विजय गोयल का कहना है कि नगर निगम के कर्मचारी ही शहर को नरक बनाने पर तुले हैं। नालों की सफाई भी नहीं की जा रही। स्कूल परिसर में कूड़ा डालने से यहां पढ़ने वाले बच्चों को भी परेशानी होगी।

विज्ञापन

डेयरियों से शहर हो रहा गंदा

महानगर के वार्ड 67 के प्रीत विहार निवासी डेयरी संचालकों के कारण परेशान है। उनका कहना है कि डेयरी संचालकों ने जगह-जगह खाली प्लाटों में गोबर डाल रखा है। बदबू के कारण सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद भी नगर निगम अधिकारी अनजान बने हुए हैं। न तो डेयरी संचालक का चालान काटा जा रहा है और न गोबर का निस्तारण कराया जा रहा है। वार्ड पार्षद राकेश शर्मा ने भी नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी से शिकायत की, लेकिन कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है। गंदगी के कारण मच्छरों के पनपने से क्षेत्र में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें