सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। पुलिस के अनुसार युवकों की पहचान बिजनौर निवासी अंकित (35) पुत्र रामवीर निवासी गोपालपुर थाना कोतवाली बिजनौर, शिव भारद्वाज पुत्र पवन भारद्वाज निवासी गोपालपुर बिजनौर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि अंकित व शिव भारद्वाज दोनों ही मेरठ में शास्त्री नगर स्थित उज्जीवन बैंक में कार्यरत हैं। रविवार की देर रात्रि करीब 1:30 बाइक से हापुड़ की ओर से मेरठ आ रहे थे।
हापुड़ रोड पर गांव कैली स्थित बीआर इंटरनेशनल स्कूल के सामने टूरिस्ट मिनी बस ने बाइक को कुचल दिया, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर आरोपी बस चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।