फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सीएस एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम में मेरठ की भूमिका टॉपर, अमर उजाला को बताया सफलता का मंत्र

Sat, 26 Aug 2023 11:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सीएस एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम में एकता नगर की भूमिका सिंह ने ऑल इंडिया टॉप कर मेरठ का नाम रोशन किया है। अपनी सफलता को लेकर भूमिका ने अमर उजाला से बात की और सफलता का मंत्र बताया।
विज्ञापन
भूमिका - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के शुक्रवार को घोषित एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम रिजल्ट में एकता नगर की भूमिका सिंह ने ऑल इंडिया टॉप कर मेरठ का नाम रोशन किया है। भूमिका ने बताया कि उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय कंपनी में कंपलायंस ऑफीसर के रूप में काम करने का है। 

विज्ञापन


आईसीएसआई के संयुक्त सचिव प्रीति कौशिक बनर्जी ने शाम को प्रोफेशनल और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम का परिणाम जारी कर दिया। परिणाम वेबसाइट www. icsi.edu पर उपलब्ध कराया है। प्रोफेशनल प्रोग्राम परीक्षा के मॉड्यूल एक में 9.07 फीसदी, मॉड्यूल- दो में 7.86 फीसदी और मॉड्यूल-तीन में 13.11 फीसदी अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

यह भी पढ़ें: UP: शाहिद अखलाक के बेटे के काले कारनामे, होटल में छात्रा से दरिंदगी, वारदात के दिन की CCTV फुटेज कराई गायब

विज्ञापन
विज्ञापन

एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा में 5.85 प्रतिशत अभ्यर्थी मॉड्यूल- एक, 13.05 प्रतिशत अभ्यर्थी मॉड्यूल-दो में उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें मेरठ के एकता नगर निवासी डॉ. कुलदीप कुमार की बेटी भूमिका सिंह ने ऑल इंडिया टॉप किया है। 

भूमिका ने बताया कि उनकी मां भावना चौधरी हाउस वाइफ हैं और छोटा भाई आशीष 10वीं का छात्र है। शुरू से पढ़ाई में होशियार भूमिका सिंह ने 12वीं दयावती मोदी एकेडमी मोदीपुरम से 97.4 फीसदी अंक पाकर उत्तीर्ण की है। उनका कंपनी सेक्रेटरी बनने का लक्ष्य था, इसलिए इंट्रेस परीक्षा अच्छे अंकों से पास की। 

सफलता का मंत्र सोशल मीडिया से दूरी
भूमिका ने बताया कि पढ़ाई के दौरान पूरी तरह से सोशल मीडिया से दूरी बनाई। नियमित रूप से आठ से दस घंटे पढ़ाई करने पर यह कामयाबी मिली है। अभी लक्ष्य पाने के लिए और मेहनत करनी है। खाली समय मिलने पर गाना सुनना और गुनगुनाना पसंद है। टीवी पर मनोरंजन के कार्यक्रम के बजाए समाचार सुनना प्राथमिकता है।

शुरू से पढ़ाई में होशियार भूमिका सिंह ने 12वीं दयावती मोदी एकेडमी मोदीपुरम से 97.4 फीसदी अंक पाकर उत्तीर्ण की है। उनका कंपनी सेक्रेटरी बनने का लक्ष्य था, इसलिए इंट्रेस परीक्षा अच्छे अंकों से पास की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें