फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शाहिद अखलाक के बेटे के काले कारनामे, होटल में छात्रा से दरिंदगी, वारदात के दिन की CCTV फुटेज कराई गायब

Sat, 26 Aug 2023 11:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में शाहिद अखलाक के बेटे पर एक छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी दानिश ने वारदात वाले दिन की फुटेज भी होटल से गायब करा दी है।वहीं  छात्रा की शिकायत पर मामले में पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
आरोपी दानिश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश पर होटल क्रोम में दुष्कर्म के बाद छात्रा का नहाते हुए अश्लील वीडियो भी बनाने का भी आरोप है। छात्रा को शक हुआ तो उसने बाहर आकर दानिश का मोबाइल देखा तो उसमें अश्लील वीडियो मिला। छात्रा ने उसको डिलीट कराया। 

विज्ञापन



दानिश के फोन में कई अन्य युवतियों की भी चैटिंग थी। एक पोस्ट में दानिश ने आई लव यू माई वाइफ और आई लव माई डॉटर लिखा था। इससे छात्रा को पता चल गया कि दानिश अखलाक विवाहित है। छात्रा ने उससे पूछा तो दानिश खुद को अविवाहित ही बताता रहा। 

छात्रा ने बताया कि जब उसने दानिश से कहा कि अगर वह विवाहित नहीं है तो उससे शादी कर ले, मगर दानिश ने शादी से मना कर दिया। इससे परेशान होकर वह होटल से चली गई। छात्रा ने बताया कि दानिश लगातार उसे मैसेज करता रहा। युवती ने बताया कि दानिश के मोबाइल में कई हिंदू लड़कियों से खुद को अविवाहित बताकर चैटिंग की गई थी। छात्रा ने बताया कि उसने 23 अगस्त को एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया था। शुक्रवार को वह दोबारा पुलिस ऑफिस पहुंची। 

होटल से गायब कर दी गई फुटेज
पुलिस ने क्रोम होटल में 22 अगस्त की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कराई तो वह गायब मिली। सीओ ने इस मामले में होटल प्रबंधन से जवाब मांगा है। आरोपी को बचाने के लिए फुटेज गायब की है। 
विज्ञापन

राजनीतिक और व्यापारिक छवि खराब करने की साजिश : शाहिद 
पूर्व सांसद शाहिद अखलाक का कहना है बेटे दानिश को लड़की ने इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेट भेजी थी। बेटे से मेरठ में मिलने की जिद की थी। लड़की ने बेटे को हनी ट्रैप में फंसाया है। हमारी राजनीतिक और व्यापारिक छवि खराब करने के लिए साजिश की गई है। हम आरोपों की गहन जांंच चाहते हैं। जांच में पूरा सहयोग करेंगे। 

लगातार विवादों में घिर रहा अखलाक का परिवार
शाहिद अखलाक का परिवार लगातार विवादों में आ रहा है। तीन दिन पहले ही सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सड़क पर कार पार्किंग को लेकर शाहिद अखलाक के बेटे का पुलिसकर्मियों से विवाद हुआ था।

इससे पहले दूसरे बेटे द्वारा वेस्ट एंड रोड स्थित बिगीज रेस्टोरेंट में ऑर्डर में देरी होेने पर कथित रिवाॅल्वर तानने का मामला भी सामने आया था। शाहिद अखलाक के एक बेटे की फायरिंग करते हुए भी वीडियो वायरल हुई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें