- सुभारती विश्वविद्यालय में हुई प्रदेश स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में प्रदेश स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता हुई। मेरठ ने लखनऊ और गोरखपुर को अपने-अपने मैचों में टूर्नामेंट में बढ़त बनाई। प्रतियोगिता के अंतर्गत पहला मैच ग्राउंड एक पर मेरठ और गोरखपुर के मध्य खेला गया। इसमें मेरठ 1-0 से विजेता रहा।
प्रतियोगिता में दूसरा मैच आजमगढ़ और सहारनपुर के मध्य खेला गया। इसमें 1-0 से आजमगढ़ विजेता रहा। तीसरा मैच अलीगढ़ और देवी पाटन के बीच हुआ। देवीपाटन 2-1 से विजयी रहा। ग्राउंड दो पर चौथा मैच स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और प्रयागराज के बीच हुआ। लखनऊ ने 1-0 से मैच जीता। पांचवां मैच लखनऊ और स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के बीच हुआ। इसमें सैफई ने 3-0 से मैच जीता। छठा मैच वाराणसी और आगरा के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी 4-0 से विजेता रहा। सातवां मैच मुरादाबाद और चित्रकूट के बीच हुआ। मुरादाबाद ने 2-0 से मैच जीता। आठवां मैच मेरठ और लखनऊ के बीच खेला गया। इसमें मेरठ ने 2-0 से मैच जीता। नौवां मैच स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और बरेली के बीच हुआ। इसमें लखनऊ ने 1-0 से मैच जीता। अंतिम दसवां मैच गोरखपुर और स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के बीच हुआ। इसमें सैफई ने 2-0 से मैच जीता। प्रतियोगिता में निर्णायक नवीन कुमार रहे। इस दौरान मनोज तिवारी, सुरेश कुमार, यतेंद्र, सन्नी, अजय यादव आदि रहे।