घर के एकत्र गमजदा लोग।
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कस्बा निवासी गुलबहार का डेढ़ वर्षीय पुत्र मोहम्मद ज़ैन अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह घर के पास खुले नाले में जा गिरा। जब बच्चे का काफी देर तक पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि मासूम नाले में गिर गया है।
तुरंत नाले में बच्चे की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद जब बच्चे को नाले से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं। मासूम ज़ैन को मृत अवस्था में बरामद किया गया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत को बार-बार शिकायतें करने के बावजूद खुले नालों को ढका नहीं जा रहा है। सड़कों और गलियों के पास बने ये खुले नाले आए दिन बड़े हादसों को दावत देते रहते हैं। आज इसी लापरवाही के कारण एक मासूम को अपनी जान गंवानी पड़ी। ग्रामीणों ने प्रशासन से लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और कस्बे के सभी खुले नालों को तत्काल ढकवाने की मांग की है।
ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: डिवाइडर से टकराई बाइक, दो बच्चों की मौत, माता-पिता और बेटा घायल; राखी बांधने जा रहा था परिवार