फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ से टपरी तक डबल लाइन, हस्तिनापुर के लिए गुंजाइश नहीं

Mon, 16 Nov 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि मेरठ-सहारनपुर टपरी लाइन दोहरीकरण का शिलान्यास अगले माह कर दिया जाएगा। इसकी सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने हस्तिनापुर को रेल लाइन से जोड़ने की संभावनाओं से फिलहाल इंकार किया है।
विज्ञापन


मनोज सिन्हा रविवार को मेरठ में मवाना रोड स्थित एक संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि जमीन अधिग्रहण सबसे बड़ी समस्या है। ऐसे में हस्तिनापुर सहित देश के तमाम प्रोजेक्ट ऐसे हैं, जो लंबित हैं। इसके लिए विशेष योजना तैयार हो रही है, जिसके लिए 18 राज्यों से सहमति हो चुकी है, बाकी की आनी बाकी है। फिलहाल सबसे जल्दी उड़ीसा में इस पर काम होगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार से भी लगातार वार्ता चल रही है। जैसे ही अंतिम रूप तैयार होगा, हस्तिनापुर को रेलवे लाइन से जोड़ने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन फिलहाल इसके लिए कोई समय सीमा तय नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन


बिहार की हार का यूपी में नहीं पड़ेगा प्रभाव
बिहार में भाजपा की हार पर मनोज सिन्हा ने कहा कि महा गठबंधन में जनता ने विश्वास जताया है। इसी कारण जीत मिली है। लेकिन हार की समीक्षा हो रही है। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि भाजपा में नीतिश के मुकाबले कोई चेहरा नहीं था। पहले भी हम बगैर किसी को प्रोजेक्ट किए जीते हैं। बिहार की हार का यूपी में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। क्योंकि यहां बसपा और सपा ही मुकाबले में हैं और इन दोनों का गठबंधन असंभव है।

मेरठ से नहीं होगी नाइंसाफी
स्मार्ट सिटी के मुद्दे पर मनोज सिन्हा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार राजनीति कर रही है। नियमों के विपरीत एक शहर का नाम ज्यादा भेजना मजाक है। बावजूद इसके केंद्र सरकार मेरठ के साथ नाइंसाफी नहीं करेगी। इस दौरान महापौर हरिकांत अहलूवालिया, प्रदेश मंत्री अश्वनी त्यागी, विनीत शारदा, आलोक सिसौदिया, डॉ. राजेंद्र सिंह, नरेंद्र उपाध्याय, विवेक वाजपेयी आदि मौजूद रहे। वहीं इससे पूर्व परतापुर बाईपास पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने केंद्रीय मंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें