फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल मालिक ने ऐसे रची थी एसिड अटैक की साजिश, पीड़ित शिक्षिका से मिले सपा नेता, की ये मदद

Mon, 26 Nov 2018 02:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सपा नेता अतुल प्रधान ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित शिक्षिका का हाल जाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ शहर में शिक्षिका पर तेजाब डालने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया कि स्कूल मालिक ने पहले ही यह साजिश रची की थी कि शिक्षिका की जिंदगी बर्बाद करनी है। फिर उसने प्लानिंग के तहत ही शिक्षिका पर एसिड अटैक कराया।

विज्ञापन


वहीं सोमवार को सपा नेता अतुल प्रधान ने पीड़ित शिक्षिका का हाल जाना। यही नहीं बल्कि सपा नेता अतुल प्रधान और विपिन मनोठिया ने पीड़ित की 45 हजार रुपए से आर्थिक मदद भी की। उन्होंने बताया कि पार्टी की तरफ से भी पीड़ित महिला की मदद की जाएगी।

शताब्दीनगर में 22 नवंबर की रात को शिक्षिका पर तेजाब डालने के मामले में पुलिस ने छठे आरोपी रोहित को भी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि आरोपी स्कूल संचालक अजब सिंह ने दस हजार के भाड़े पर बदमाशों से महिला पर तेजाब डलवाने की प्लानिंग बनाई थी। तेजाब डालने की वारदात करने वाले बदमाशों ने स्कूल संचालक से महिला की हत्या की सुपारी देने को कहा था ताकि कोई सुबूत भी न बचे। लेकिन स्कूल मालिक ने कह दिया था कि महिला को जान से नहीं मारना, सिर्फ उसकी जिंदगी बर्बाद करनी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तेजाब कांड में गिरफ्तार आरोपी रिंकू और अंकित ने परतापुर के एक ढाबे पर वारदात की प्लानिंग की थी। अंकित ने कहा था कि रात में जब महिला शॉप्रिक्स मॉल से ड्यूटी कर ऑटो में जाएगी तो उसका अपहरण कर लेंगे। 

ऑटो से पता भी नहीं चलेगा। यह रेकी भी अजब सिंह ने ही कराई थी रात में आठ बजे ही ड्यूटी खत्म होने के बाद महिला ऑटो से ही शताब्दीनगर जाती है। जिसमें अंकित और रिंकू ने बताया कि ऑटो भी उनके दोस्त का है। लेकिन यदि महिला जिंदी बची तो फंस सकते हैं।

विज्ञापन

एसपी सिटी का कहना है कि अजब सिंह ने अंकित और रिंकू से कहा था कि उसने महिला से कभी फोन पर बात नहीं की, फोन से कोई पकड़ नहीं होगी। लेकिन अजब सिंह कॉल डिटेल से ही इस केस में पकड़ में आया। उसने महिला को एक माह में 210 बार कॉल की थी।

एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल इंदिरापुरम, का मालिक अजब सिंह तेजाब कांड में मुख्य आरोपी है, जो जेल जा चुका है। जांच में सामने आया है कि स्कूल की मान्यता नहीं है। जिसमें कक्षा एक से आठ तक के करीब 300 बच्चे पढ़ रहे हैं। स्कून गांव रिझानी इसी नाम के दूसरे स्कूल के नाम पर बिना मान्यता के अवैध तरीके से चल रहा है। 

एसपी सिटी ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर मान्यता संबंधी रिपोर्ट मांगी गई है। सोमवार को यदि स्कूल खुला तो जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें