फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नाली में गिरा तीन साल का मासूम, बड़े नाले में पहुंचकर लापता, पीछे-पीछे भागता रहा पिता; बिलखती रही मां

Wed, 03 Sep 2025 09:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

हर्रा में तीन साल का सादिक नाना के घर आया हुआ था। घर के बाहर खेलते समय भारी बारिश के बीच तेज बहाव में वह बह गया। नगर पंचायत कर्मचारियों ने बच्चे की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन
सादिक की फोटो और सूचना पर पहुंची पुलिस व तहसील की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा हर्रा में सोनू का बेटा सादिक (3) बारिश में खेलते समय नाली में गिर गया। बारिश के चलते पानी के तेज बाहव में बच्चा बहता हुआ बड़े नाले में चला गया। पास खेल रहे अन्य बच्चों ने उसके घर पर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन, पुलिस व नगर पंचायत कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय निवासी व नगर पंचायत टीम ने बच्चे के लिए सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

 

कस्बा हर्रा निवासी हिना पुत्री हारुन की शादी परीक्षितगढ़ के गांवखेड़ी शिकरोड़ा निवासी सोनू के साथ हुई थी। तीन दिन पहले वह अपने पति सोनू व बेटे सादिक साथ मायके में आई थी। बुधवार को भारी बारिश के दौरान सादिक बच्चों के साथ नाले के पास खेल रहा था। खेलते समय वह नाली में गिर में गया। 
 

कुछ पल में बच्चा बहता हुआ कस्बा के बड़े नाले में पहुंच गया। साथ खेल रहे बच्चों ने घर पर परिजनों बताया। बच्चे नाले में गिरने के बात सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद परिजनों ने घटना के बारे में पुलिस व नगर पंचायत में सूचना दी। मौके पर पुलिस व पंचायत टीम ने जेसीबी की मदद से बच्चे की काफी तलाश की, लेकिन तब भी पता नहीं चला। 
 

सीओ सरधना आशुतोष का कहना है कि बच्चे की तलाश के काम में भारी बारिश से परेशानी हो रही है। के चलते कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बचाव टीम तलाश में जुटी है। जल्द ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कस्बा निवासियों से अपील की है कि बारिश के चलते खुले नाले के पास बच्चों को खेलने से रोके। वहीं, बच्चें के नाले में गिरने के बाद से नगर पंचायत की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है। घटना की सूचना पर मौके पर जनप्रतिनिधियों को भी जमवाड़ा लग गया है। 
 
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता का कहना है कि कस्बा के अंदर नगर पंचायत ने सभी नालों पहले से ढक दिया है। कस्बा में जो नाले खुले है उनकों भी ढ़कने का कार्य चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा है। बचाव टीम व परिजन बच्चे की तलाश में जुटे है। बच्चे की मां हिना का रो रोकर बुरा हाल है।

ये भी देखें...
UP: भारी बारिश के कारण मेरठ, शामली और बागपत के स्कूल बृहस्पतिवार को भी बंद, इस क्लास तक के लिए आया आदेश    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें