बुधवार को भारी बारिश के कारण लालकुर्ती में भरा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
डीएम डॉ. वीके सिंह ने तीन दिनों से लगातार हो रही बरसात के चलते परिषदीय, राजकीय-अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों, सीबीएसई, आईसीएससी और मदरसा बोर्ड के कक्षा नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाओं के बच्चों का चार सितंबर को भी अवकाश घोषित किया है।
डीएम ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को भी भारी वर्षा होने का अनुमान है। बारिश के दौरान छात्रों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। ऐसे मौसम में हादसों की भी आशंका रहती है। ऐसे में बृहस्पतिवार को भी नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों का अवकाश घोषित किया गया है।
वहीं जिलाधिकारी बागपत अस्मिता लाल ने बताया कि जिले में भी कक्षा 12 तक के सभी स्कूल मौसम को देखते हुए बंद रहेंगे।
इसके अलावा शामली जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि जिले में लगातार हो रही वर्षा एवं जलभराव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को कक्षा एक से 12 तक विद्यालयों में अवकाश रहेगा। समस्त परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त, संस्कृत विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई विद्यालयों में चार सितंबर का अवकाश रहेगा। जिन विद्यालयों को छह और सात सितंबर 2025 को होने वाली पीईटी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है, वहां के प्रधानाचार्य/ केंद्र व्यवस्थापक अपने विवेक अनुसार स्टाफ को बुलाकर परीक्षा संबंधी कार्य संपादित कराना सुनिश्चित करेंगे।