फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मोती कारोबारी के घर डकैती का खुलासा, तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Fri, 30 Jan 2026 12:46 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मुंडाली गांव में मोती कारोबारी के घर डाली गई 12 लाख की डकैती का पुलिस ने खुलासा किया। मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल होकर गिरफ्तार, ज्वेलरी, नकदी और हथियार बरामद।

विज्ञापन
आरोपी पुलिस गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मेरठ के मुंडाली और किठौर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोती कारोबारी के घर हुई बड़ी डकैती का खुलासा किया है। मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


20 जनवरी को डाली गई थी 12 लाख की डकैती
20 जनवरी की रात मुंडाली गांव में मोती कारोबारी जहांगीर के घर बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर करीब 12 लाख रुपये की नकदी और ज्वेलरी लूट ली थी।

पड़ोसी ने ही रची थी साजिश
एसपी देहात अभिजीत कुमार के अनुसार इस वारदात की साजिश कारोबारी के पड़ोसी साकिब उर्फ अंडा ने रची थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घायल बदमाशों से हथियार और माल बरामद
मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों की पहचान कुर्बान (हापुड़) और इक़दाद (गाजियाबाद) के रूप में हुई है। इनके पास से लूटी गई ज्वेलरी, 30 हजार नकद, दो तमंचे और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

किठौर पुलिस ने एक अन्य वांछित बदमाश मोहसिन को भी मुठभेड़ में गिरफ्तार किया, जिसके पैर में भी गोली लगी है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें