फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: मेरठ के गंगानगर में अमर उजाला एजेंट को कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में भर्ती

Fri, 30 Jan 2026 11:54 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में एनएच-34 पर तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार अमर उजाला एजेंट को टक्कर मार दी। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र स्थित एनएच-34 पर शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। अमर उजाला के एजेंट आनंद सिंह नेगी को पीछे से आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह करीब 50 मीटर दूर जा गिरा।

विज्ञापन


काम पर जाते समय हुआ हादसा
अमन विहार निवासी 42 वर्षीय आनंद नेगी सुबह करीब 5:30 बजे साइकिल से अखबार के सेंटर की ओर जा रहे थे। यशोदकुंज कॉलोनी के पास सफेद रंग की क्रेटा कार (UP 20 CI 3782) ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: West UP Weather: मेरठ में धूप से मिली राहत, शीतलहर बरकरार; सहारनपुर कोहरे की चपेट में, फिर बदलेगा मौसम
विज्ञापन


अस्पताल पास होते हुए भी नहीं मिली तत्काल मदद
हादसे की जगह से मात्र 150 मीटर दूरी पर सूर्य हॉस्पिटल और आगे उपहार हॉस्पिटल मौजूद हैं, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों और डायल-112 पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल नहीं पहुंचाया। करीब 15 मिनट बाद सरकारी एंबुलेंस पहुंची और परिजनों के आने के बाद आनंद को जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने कब्जे में ली टूटी नंबर प्लेट
सूचना मिलने पर गंगानगर थाने के एसआई रमाकांत गिरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से कार की टूटी नंबर प्लेट बरामद कर ली है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें