फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में मेरठ के तीन नेता होंगे शामिल, निर्वाचक मंडल में 5,708 सदस्य हैं शामिल

Mon, 19 Jan 2026 11:59 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

BJP National President Election: भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मेरठ के तीन वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। अरुण वशिष्ठ और कांता कर्दम राष्ट्रीय परिषद के सदस्य हैं, जबकि डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी प्रस्तावक बन सकते हैं।

विज्ञापन
अरुण वशिष्ठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मेरठ के तीन वरिष्ठ नेता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वरिष्ठ नेता अरुण वशिष्ठ और पूर्व सांसद कांता कर्दम भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य होने के कारण चुनावी प्रक्रिया में भाग लेंगे।

प्रस्तावक बन सकते हैं डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी 

विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए प्रस्तावक बनाए जाने की संभावना है। ऐसे में मेरठ की भूमिका इस चुनाव में और अहम हो गई है। भाजपा के संगठन चुनाव अब अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश का भाजपा अध्यक्ष चुना जा चुका है।

यह भी पढ़ें: आखिरी सलाम: मेजर शुभम सैनी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भारत माता के जयकारों से गूंजा मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन

19 जनवरी को नामांकन, 20 को मतदान
भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। 19 जनवरी को नामांकन प्रक्रिया होगी। 20 जनवरी को आवश्यकता पड़ने पर मतदान कराया जाएगा। हालांकि, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।

5708 सदस्यों वाला निर्वाचक मंडल
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए गठित निर्वाचक मंडल में कुल 5,708 सदस्य शामिल हैं। इस पूरी प्रक्रिया में मेरठ के तीनों वरिष्ठ भाजपा नेता अपनी भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें