फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मिट्टी की ढांग गिरने से तीन मजदूर दबे, दो की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 26 Nov 2023 01:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के गंगानगर एक्सटेंशन में बेसमेंट की खोदाई कर रहे तीन मजदूर दब गए। एक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दो की मौत हो गई।
विज्ञापन
Meerut News - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के गंगानगर एक्सटेंशन के यू पॉकेट में बेसमेंट की खोदाई कर रहे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से मजदूरों को बाहर निकलवाया। बताया गया कि एक मजदूर को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दो मजदूरों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भावनपुर थाना के यु पाॅकेट स्थित मे मजदूरों के द्वारा बेसमेंट की खोदाई का काम चल रहा रहा था। इस दौरान लगभग चालीस फुट की गहराई तक बेसमेंट को मजदूरों ने खोद दिया था।

वहीं रविवार को बेसमेंट की खोदाई के दौरान काम कर रहे मजदूर रामप्रवेश, बिहार निवासी गुरु प्रसाद रायबरेली निवासी व रामचंद्र के उपर खोदाई के दौरान अचानक मिट्टी भरभराकर गिर गई। इसमें सभी मजदूर दब गए।
विज्ञापन


मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से मजदूरों को बाहर निकाला।  घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया,  मजदूर गुरु प्रसाद व रामचंद्र की मौत हो गई जबकि रामचंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर सीओ सदर देहात भारी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। वहीं मृतक राम प्रवेश को निकलने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें