सदर थाना क्षेत्र की बेगमपुल चौकी से 100 मीटर आगे दिल्ली रोड पर एक स्कूल की बस ने जल लेकर जा रहे तीन कांवड़ियों में जोरदार टक्कर मार दी। संदीप, बॉबी व अभिषेक चोट लगने से घायल हो गए। गुस्साए कांवड़ियों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कांवड़ियों को समझाकर शांत किया।