फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: जनप्रतिनिधि के खिलाफ अपशब्द बोलना पड़ा महंगा, तीन सिपाही निलंबित; चौकीदार को जगाने पर हुआ था विवाद

Mon, 28 Sep 2026 03:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के परीक्षितगढ़ क्षेत्र में चौकीदार को रात्रि ड्यूटी के लिए जगाने पहुंचे तीन सिपाहियों पर जनप्रतिनिधि के खिलाफ अपशब्द बोलने और अभद्रता का आरोप लगा। एसएसपी ने तीनों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
निलंबित - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में चौकीदार को रात्रि ड्यूटी के लिए जगाने पहुंचे तीन सिपाहियों को जनप्रतिनिधि के खिलाफ अपशब्द बोलने के मामले में निलंबित कर दिया गया। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने कार्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता और अनियमितता के आरोप में सिपाही आशीष कुमार, विक्रम और सुरजेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

विज्ञापन


चौकीदार को जगाने पहुंचे थे सिपाही
बताया गया है कि तीनों सिपाही क्षेत्र के एक गांव में चौकीदार को रात्रि ड्यूटी के लिए जगाने पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान सिपाहियों ने शराब के नशे में चौकीदार के साथ अभद्रता की।

विज्ञापन

जनप्रतिनिधि के खिलाफ अपशब्द बोलने का आरोप
चौकीदार ने शिकायत में आरोप लगाया कि सिपाहियों ने बातचीत के दौरान जनप्रतिनिधि के खिलाफ अमर्यादित और अपशब्दों का प्रयोग किया। घटना से क्षुब्ध चौकीदार ने पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत की। मामला संबंधित जनप्रतिनिधि तक भी पहुंचने की बात सामने आई।

एसएसपी ने लिया संज्ञान, तीनों निलंबित
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने मामले का संज्ञान लिया और तीनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता को गंभीरता से लिया गया है।

अनुशासनहीनता पर कार्रवाई की चेतावनी
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने कहा कि कार्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता और अनियमितता बरतने वाले पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें