फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: तन पर सजेगी वर्दी, मेरठ के 13 होनहार खिलाड़ी बनेंगे सिपाही, पश्चिमी यूपी से हैं कुल 43 नौजवान

Wed, 05 Jul 2023 10:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिमी यूपी के विभिन्न खिलाड़ियों को खेल कोटे से पुलिस विभाग में नौकरी दी गई है।  मेरठ, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर के 43 खिलाड़ी हैं। इनमें मेरठ के 13 खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
चयनित खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक मुख्यालय की ओर आरक्षी नागरिक पुलिस कुशल खिलाड़ी सीधी भर्ती-2022 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के 229 खिलाड़ियों को उप्र पुलिस विभाग में सिपाही बनाया गया है।

विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर के 43 खिलाड़ियों को पुलिस विभाग में खेल कोटे से नौकरी दी गई है। मेरठ में 13, बागपत में 12, शामली में दो, बिजनौर में एक, सहारनपुर में 9, मुजफ्फरनगर में 6 खिलाड़ियों को उप्र पुलिस में चयनित किया गया है।

ये सभी अब सिपाही बनेंगे। मेरठ में दो एथलेटिक्स, एक बैडमिंटन, चार मुक्केबाज, एक क्राॅस कंट्री, एक भारोत्तोलन, 3 वुशु खिलाड़ियों  को चयनित किया है। मेरठ के 13 खिलाड़ियों को गौतमबुद्धनगर में तैनाती दी गई है जबकि अन्य छह जिलों के अधिकतर खिलाड़ियों को भी गौतमबुद्धनगर में तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह जुलाई को सभी खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। उप्र एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला एवं सचिव डा. देवेश दुबे ने इन खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। 

ये खिलाड़ी बनेंगे सिपाही 
मेरठ से एथलीट अनुराग पटेल, एथलीट शैली धामा, बैडमिंटन में विवेक गुप्ता, मुक्केबाज जावेद, सुनील चौहान, सतीश कुमार, रॉकी चौधरी, राशि शर्मा, क्रास कंट्री के रितिक बालियान, भारोत्तोलन में सृष्टि, वुशू में नितिन चौधरी, रवि सूर्यवंशी एवं मोहित थापा के नाम शामिल हैं। बागपत से तीरंदाज प्रेरित वैदवान, निशांत, निशांत मलिक, तींरदाज मोनू कुमार, काजल, एथलीट आशीष, सचिन यादव, मयंक यादव, तान्या चौधरी, प्रीति सहरावत और जूडो में विशाल चौहान के नाम शामिल हैं। अन्य जिलों के खिलाड़ी भी शामिल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें