फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: एडीजी कर रहे थे गश्त, सराफा बाजार में उड़ा दिया 32 ग्राम सोना, कारीगर बोला- दो बदमाशों ने किया सम्मोहित

Fri, 06 Nov 2026 11:52 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सराफा बाजार में शेख बगदुल के कारीगर ऋषभ से दो आरोपियों ने सोना ले लिया। ऋषभ का कहना है कि उसे सम्मोहित किया गया था। व्यापारियों ने गश्त पर निकले एडीजी को पूरी बात बताई और घटना का वीडियो भी दिखाया। उन्होंने पुलिस को जांच करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
एडीजी को मामले की जानकारी देते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहली गेट थाना क्षेत्र के सराफा बाजार में शुक्रवार को एडीजी भानु भास्कर समेत पुलिस के आला अधिकारी दिवाली के उपलक्ष में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पैदल गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बेखौफ दो आरोपियों ने शेख बगदुल के कारीगर ऋषभ की जेब में रखा 32 ग्राम सोना पार कर दिया। कारीगर का कहना है कि उसे सम्मोहित किया गया। दोनों आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

सराफा बाजार निवासी शेख बगदुल ने पुलिस को बताया कि उनकी सराफा की दुकान है। कोलकाता के महेशपुर हुबली निवासी ऋषभ कारीगर है। शुक्रवार दोपहर ऋषभ एक दुकानदार के यहां से कच्चा माल तैयार करने के लिए 32 ग्राम सोना लेकर आ रहा था। इसी बीच दुकान से कुछ दूरी पर दो युवकों ने उसे रोक लिया। दोनों आरोपियों ने कारीगर से कहा कि तुम्हारी दशा खराब चल रही है। आरोपियों ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया। इसके बाद आरोपी उसके हाथ से बैग लेकर चले गए।
 

ऋषभ का कहना है कि वह सम्मोहित सा हो गया था। आरोपियों के जाने के कुछ सेकेंड बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। कारीगर ने आसपास के क्षेत्र में आरोपियों की तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं हो सकी। उसने दुकान पर पहुंचकर शेख बगदुल को जानकारी दी। मौके पर मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल भी आ गए। 

इसी बीच एडीजी भानु भास्कर पैदल गश्त कर रहे थे। महामंत्री ने एडीजी को पूरे मामले की जानकारी दी। महामंत्री ने एडीजी को घटना से संबंधित वीडियो भी दिखाई। वीडियो में दो युवक कारीगर से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

एडीजी ने थाना देहली गेट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के आने-जाने के रास्तों और उनकी गतिविधियों की जांच कर रही है।

ये भी देखें...
यूपी: सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से, कुल 121 विषयों के होंगे पेपर; जानें कहां देख सकते हैं डेटशीट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें