फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : भतीजी की शादी में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने खंगाला मकान, लाखों की नगदी व जेवरात लेकर फरार

Thu, 23 Feb 2023 12:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के भावनपुर में बुधवार देर रात बदमाशों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। यहां भतीजी की शादी में गए परिवार के मकान का ताला तोड़कर बदमाशों ने लाखों की नगदी व जेवरात चुरा लिए। पुलिस व डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
चोरी की घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के कृष्णा एनक्लेव कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। बदमाश रात को मकान में घुसे और सोने के जेवरों सहित ढाई लाख रुपए नकदी चुराकर ले गए। लगभग 15 लाख रुपये की चोरी बताई जा रही है। पुलिस डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम  मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। वहीं पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


ताला तोड़कर घर में घुसे चोर
जानकारी के अनुसार थाना भावनपुर क्षेत्र की कृष्णा एनक्लेव कॉलोनी निवासी मनीष कुमार शर्मा पुत्र बालेश्वर शर्मा ने बताया कि वह 22 फरवरी को अपने परिवार के साथ शादी समारोह में गए हुए थे। इसी बीच चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान का ताला टूटा देख कॉलोनी के गार्ड ने उन्हें फोन कर सूचना दी। सूचना पर वह मकान पर पहुंचे तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था।

यह भी पढ़ें: Meerut News: घर में चल रही थी बरात के स्वागत की तैयारी, रात को दूल्हे ने कर दी ऐसी डिमांड, टूटा रिश्ता
विज्ञापन

 

भतीजी की शादी में गया था परिवार

मनीष शर्मा ने पुलिस को बताया कि हम भतीजी की शादी में गए थे। कमरे में रखी अलमारी का भी ताला टूटा मिला है। अलमारी में  रखे सोने के पेंडेंट सेट,कानों के कुंडल, झुमकी, मंगलसूत्र, अंगूठी व चांदी के जेवरात सहित ढाई लाख की नगदी गायब थी। जिसके बाद घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची और मामले की गहनता से जांच पड़ताल की इस बाबत पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें