फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: कोल्हू हटाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे और धारदार हथियार, चार लोग घायल

Thu, 23 Feb 2023 12:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बड़ौत में अमीनगर सराय क्षेत्र में गुरुवार सुबह दो पक्ष मामूली बात को लेकर आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। संघर्ष में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया, वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हमले में घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत में अमीनगर सराय रोड पर  दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। यहां रेलवे फाटक के नजदीक गन्ने का रस निकालने वाले कोल्हू को हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद आठ-दस लोगों ने लाठी-डंडों से दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया जिसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पहुंची तो हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। घायलों में सोनू, अनुज व विक्की पुत्रगण राजवीर व सतेन्द्र पुत्र सोराज निवासी सराय रोड शामिल हैं।

विज्ञापन


जानकारी क अनुसार गुरुवार सुबह सराय रोड पर गन्ने का रस निकालने का कोल्हू लगाने को लेकर कुछ लोगों की विक्की के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया था।

आरोप है कि उसके बाद सात -आठ लोगों ने लाठी-डंडों के साथ विक्की पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर अनुज ,सत्येंद्र व सोनू उधर पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी मारपीट कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो हमलावर पुलिस को देख भाग निकले। बाद में घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। इस्पेक्टर एनएस सिरोही का कहना है कि घायलों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है जल्दी ही हमलावर पुलिस हिरासत में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें