नौचंदी थाने में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरी के मामले में वांछित आरोपी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। आरोपी सोमवार सुबह लघुशंका करने के बहाने बाहर निकला था। इसी दौरान वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। थाने से आरोपी के भागने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कई थानों की पुलिस को उसकी तलाश में लगाया गया है। आरोपी की पहचान अरशद उर्फ जोजो के रूप में हुई है।