फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: फल कारोबारी के घर से दो करोड़ की चोरी, शाम को घर में ही मिल गए जेवरात, हैरान कर देगा मामला

Thu, 04 Dec 2025 08:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

फल कारोबारी हाजी इरशाद के घर से सुबह के समय जेवरात और नगदी चोरी हो गई। एसपी ने तहरीर देने को कहा तो परिजनों ने बताया कि घर में ही चोरी हुआ सामान मिल गया। आशंका है कि किसी परिजन ने चोरी की थी, इसलिए तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
चोरी हुए जेवरात और नगदी मिलने की जानकारी देता परिवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाने के जाटव गेट बनियापाड़ा पुलिस चौकी से दस मीटर दूर फल आढ़ती हाजी इरशाद के घर में दो करोड़ रुपये के जेवरात चोरी हो गए। न तो सेफ के ताले टूटे न ही कोई संदिग्ध व्यक्ति आता-जाता दिखाई दिया। घर में घटना के समय 14 महिला पुरुष मौजूद थे। दो करोड़ के आभूषण चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। 
विज्ञापन

 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने शाम को घटनास्थल पर जाकर जांच की। पूरे दिन पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में लगी रही। पुलिस ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली। देर शाम जेवरात घर पर मिल गए, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
 

हाजी इरशाद ने 20 दिन पहले अपनी बेटी तमरीन की शादी लिसाड़ीगेट के नीचा सद्दीकनगर निवासी आढ़ती नौशाद के बेटे भूरा से की थी। बताया गया कि शादी में लगभग पांच करोड़ रुपया खर्च किया गया। इरशाद ने बेटी तमरीन को एक किलो सोने व डायमंड के जेवरात दिए थे। 




इरशाद ने बताया कि दो दिन पहले ही तमरीन मायके आई थी। बृहस्पतिवार सुबह वह आढ़त पर चला गया। घर पर बेटी तमरीन के अलावा पत्नी, बेटे, पुत्रवधू समेत 14 लोग मौजूद थे। इरशाद ने बताया कि बेटा सोहेल सुबह सात बजे नाश्ते का सामान लेने गया था। वापस आया तो देखा कि जिस सेफ में तमरीन के जेवरात रखे थे, उसमें से सोने चांदी व डायमंड के जेवरात व नकदी का डिब्बा गायब है। 



 

जिस कमरे में सेफ रखी थी, उसमें इरशाद पत्नी के साथ सोया हुआ था। चोरी का पता न तो उन्हें लगा, न ही सेफ का ताला टूटा। सेफ में रखा काफी कैश भी चोरी होने से बच गया। सूचना तत्काल बनियापाड़ा पुलिस चौकी व कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। 
 

सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने भी मौके पर जाकर जांच की। जिस कमरे में चोरी हुई, उसके बाहर भी सीसीटीवी कैमरा लगा था। इसमें कोई बाहरी आदमी आता जाता नहीं दिखाई दिया। पुलिस ने इरशाद से चोरी की तहरीर देने को कहा। पुलिस का मानना है, चोरी में घर का ही कोई सदस्य शामिल है। इसी कारण चोरी की तहरीर नहीं दी जा रही है। 
 
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह शाम को इरशाद के घर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि उन्होंने इरशाद से तहरीर देने को कहा तो उन्होंने इंकार कर दिया। चोरी किसी घर के सदस्य ने ही की होगी, जिसके चलते तहरीर नहीं दे रहे हैं। पुलिस का दबाव बनने पर जेवरात वापस कर दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें