फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हाईवे पर पड़ा मिला युवक का शव, दो दिन पहले दौड़ लगाने निकला था, सीसीटीवी के सहारे जांच

Thu, 04 Dec 2025 04:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

गांव दबथुआ में अपने मामा सतबीर के पास विपिन रह रहा था। मंगलवार सुबह घर से निकला था, लेकिन लौटा नहीं। उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने शव मिलने के बाद हत्या व आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-करनाल हाईवे पर महावीर यूनिवर्सिटी के पास बृहस्पतिवार शाम एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विपिन बालियान पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी गांव काकड़ा, थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

 

परिजनों के अनुसार विपिन मंगलवार सुबह घर से दौड़ लगाने के लिए निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। उसकी खोजबीन में जुटे रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। बृहस्पतिवार शाम राहगीरों ने हाईवे किनारे युवक को मृत अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी।
 

सीओ आशुतोष कुमार व प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि मामला संदिग्ध है और हादसा या हत्या, दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन

बताया गया कि विपिन कुछ समय से अपने मामा दीपक पुत्र सतवीर के पास गांव दबथुवा में रह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और कॉल डिटेल की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें