फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut:  बंद मकान को निशाना बनाया, कैश व सोना चांदी के जेवरात कर दिए साफ

Thu, 13 Oct 2022 11:03 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के किठौर कस्बा शाहजहांपुर में चोरों ने देर रात एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए हजारों का कैश व सोना चांदी के जेवरात साफ कर दिए।सुबह होने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के किठौर कस्बा शाहजहांपुर में चोरों ने देर रात एक बंद मकान को निशाना बनाया। हजारों का कैश व सोना चांदी के जेवरात साफ कर दिए। सुबह होने पर घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर वापस लौट गई। पीड़ित ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना किठौर के कस्बा शाहजहांपुर के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी अजय पुत्र जय भगवान ने बताया की उनके पिता का कुछ दिनों पूर्व एक्सीडेंट हो गया था। जिनका मेडिकल में इलाज चल रहा है।   मैं और पत्नी घर का ताला लगाकर माता पिता का इलाज करा रहे है। इसी दौरान देर रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर मकान में रखा 16 हजार का कैश,2 सिलेंडर समेत सोना चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।

यह भी पढ़ें: Karva Chaut 2022: विशेष योग में व्रत आज, इस रंग के वस्त्र पहनें सुहागिनें, खुशहाल रहेगा दांपत्य जीवन
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देख सूचना दी। जिसके बाद में वहां पहुंचा और थाना पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इस बाबत पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें