फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्कता: दीपावली पर पटाखे बिके तो होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर पटाखे बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

- ध्वनि और वायु प्रदूषण फैलाने वालों पर रखी जाएगी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एनजीटी के निर्देश के अनुरूप दीपावली पर अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। तेज ध्वनि और प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे जब्त भी कराए जाएंगे। पुलिस उन स्थलों की भी निगरानी कर रही है, जहां पटाखे पकड़े जा चुके हैं। शहर और कस्बों में लगातार पटाखों के कारोबार की सूचनाएं मिलती रही हैं।
एलआईयू की टीम को भी पटाखों का इनपुट मिला है। ऐसे में पटाखों की अवैध रुप से बिक्री न हो, इस पर एलआईयू के साथ-साथ पुलिस ने भी निगरानी रखनी शुरू कर दी है। अवैध पटाखों को बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात अधिकारी कह रहे हैं। हालांकि एनजीटी की नई गाइडलाइंस का भी इंतजार किया जा रहा है। जो लोग पहले पटाखा बेचने में पकड़े जा चुके हैं, यदि इस बार भी पटाखा बेचते हुए पकड़े गए तो गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
पहले पकड़े जा चुके हैं लाखों के पटाखे
मेरठ में पिछले साल भी लाखों रुपये के पटाखे मेरठ पुलिस ने पकड़े गए थे। इनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुराने पटाखे बेचने वालों पर भी निगरानी रखी जा रही है। मेरठ में कोतवाली के तीरगरान, जयभीम नगर, भावनपुर, शास्त्रीनगर, लिसाड़ी गेट, लालकुर्ती, सदर बाजार, सरधना, नौचंदी, मवाना और मेडिकल में पटाखे बेचे जाते हैं। यहां पर पहले कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

-- वर्जन -
- यदि कोई अवैध तरीके से तेज ध्वनि और प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे बेचता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पहले से अवैध रुप से पटाखे बेचने वालों पर भी निगरानी रखी जा रही है। - पीयूष सिंह, एसपी सिटी, मेरठ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें