फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नगर निगम कर्मी की छाती से उतरा ट्रक का पहिया... चार घंटे जाम और हंगामा, छह थानों की फोर्स पहुंची

Sat, 01 Feb 2025 12:32 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

अरुणपाल नगर निगम में जेसीबी चलाता था। शुक्रवार शाम वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक के निकट पीछे से ट्रक ने अरुण की बाइक में टक्कर मारकर कुचल दिया। 
विज्ञापन
अरुणपाल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली बंबा बाईपास पर शुक्रवार शाम नगर निगम के बाइक सवार संविदाकर्मी अरुणपाल (30) को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने आर्थिक मदद और आरोपी पर कार्रवाई की मांग करते हुए मार्ग जाम लगाकर हंगामा किया। ट्रक में तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश की गई। छह थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर करीब साढ़े चार घंटे बाद रात साढ़े 11 बजे जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बिजली बंबा बाईपास पर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
गगोल निवासी अरुणपाल नगर निगम में जेसीबी चलाता था। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक के निकट पीछे से आ रहे ट्रक ने अरुण की बाइक में टक्कर मार दी। इससे अरुण बाइक समेत गिर गया। ट्रक का पहिया अरुण के सीने के ऊपर से उतर गया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। चालक मौके से भाग गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। अरुण का शव देख परिजन बेसुध हो गए। ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी और आग लगाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने किसी तरह उन्हें रोका।
 

सड़क पर शव रखकर जाम लगाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। ट्रक चालक की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और पत्नी को पेंशन दिलाने की मांग करने लगे। आसपास के छह थानों की फोर्स बुला ली गई। सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार और सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
ग्रामीण मांग पूरी होने तक धरने से न उठने की बात पर अड़ गए। जद्दोजहद के बाद ग्रामीण अधिकारियों के हरसंभव मदद के आश्वासन पर शांत हुए और जाम खोला। सीओ ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक को तलाश किया जा रहा है।
 

जाम लगाने की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का रोते हुए बुरा हाल
अरुणपाल की मौत के बाद सभी परिजनों का रोते हुए बुरा हाल हो गया। चचेरे भाई अंकित पाल ने बताया कि वर्ष 2017 में अरुण की नगर निगम में नौकरी लगी थी। परिवार में पत्नी मीनाक्षी, पुत्र हरप्रीत, मां जगवती, पिता रामप्रसाद और दो छोटे भाई विकास व राहुल हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है।
 
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों पर नहीं लगी रोक
गुस्साए ग्रामीणों का कहना था कि शहर में ओवरलोड ट्रकों पर पुलिस रोक नहीं लगा पा रही है। इनकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। एक और घर का चिराग ओवरलोड ट्रक की वजह से बुझ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक में चालक के अलावा दो और लोग थे। हादसा होते ही से लोग ट्रक से कूदकर भाग निकले।

पांच किमी लंबा जाम लगा
हादसे के बाद ग्रामीणों के हंगामे के चलते बिजली बंबा बाईपास पर करीब पांच किमी लंबा जाम लग गया। जाम में वाहन चालक फंस गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने आनन-फानन में बिजली बंबा चौकी और शॉप्रिक्स मॉल से वाहनों को बाईपास पर जाने से रोका। वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों के भेजा गया। इसके चलते वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें