फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम, इस मांग पर अड़े हैं ग्रामीण, पेड़ पर लटका मिला था शव

Fri, 25 Aug 2023 06:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर सड़क पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। शुक्रवार सुबह व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला था।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लगाया जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में हस्तिनापुर के रानी नगला गांव निवासी अमित उर्फ भीम की हत्या के बाद पहले तो परिजनों ने घटनास्थल पर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद शाम पांच बजे मेरठ-पौड़ी मार्ग पर गांव गणेशपुर के समीप जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए।

विज्ञापन


वहीं, जाम लगता देख कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। परिजन हंगामा करते हुए लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है।

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला था शव
थाना क्षेत्र के गांव रानी नगला के समीप पेड़ पर उक्त व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटका मिला। मामले की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को उतारने की कोशिश की लेकिन, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव उतरने से मना कर दिया था।

थाना क्षेत्र के रानी नगला गांव के समीप बाग में स्थित एक पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव लटका मिला। पेड़ पर शव लटकने की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। मृतक व्यक्ति की पहचान 35 वर्षीय अमित उर्फ भीम पुत्र ब्रहम सिंह निवासी रानी नगला के रूप मे हुई।

यह भी पढ़ें: UP: आर्य समाज प्रचारकों ने यज्ञ-हवन कर सीमा हैदर का कराया शुद्धिकरण, भारत को लेकर सीमा ने कह दी बड़ी बात
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों का कहना है कि जब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक शव को नहीं उतरने दिया जाएगा। उसके बाद थाना प्रभारी ने मामले की सूचना सीओ आशीष शर्मा को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन, परिजन जिद पर अड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें: पति की अजीब डिमांड: पतली पत्नी नहीं पसंद, बंधक बनाकर देता है यातनाएं, मामले का सच जानकर अफसर भी हैरान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें