सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह के मुताबिक, परीक्षितगढ़ कस्बे के एक इंटर कॉलेज की कक्षा सात की छात्रा ने शुक्रवार को परीक्षितगढ़ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि सहायक अध्यापक अनुराग ने 23 अगस्त को कक्षा में पढ़ाई के दौरान उसे अपने पास बुलाया और कहा कि ओयो होटल में चलेगी। छात्रा के जवाब नहीं देने पर शिक्षक ने उसे परिणाम भुगतने की धमकी दी।
छात्रा ने इस संबंध में प्रधानाचार्य से शिकायत की। इसके बाद परिजनों को शिक्षक की करतूत बताई। अनुराग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कॉलेज प्रबंधन ने भी उस पर कार्रवाई कर दी। सीओ ने बताया कि आरोपी को शनिवार के कोर्ट में पेश किया जाएगा।
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अशोक कुमार ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह गांव में ही ट्यूशन पढ़ाता है। 20 वर्षीय युवती भी उसके पास पढ़ने जाती थी। कुछ माह पहले आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। परेशान होकर युवती ने आरोपी से ट्यूशन पढ़ना बंद कर दिया। आरोपी पीड़िता पर मिलने आने के लिए दबाव बना रहा था। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।