96 स्कूल और मदरसों के नाम आए थे सामने
ईओडब्ल्यू की जांच में अल्पसंख्यक छात्रों के नाम से छात्रवृत्ति हड़पने वाले 96 स्कूल-मदरसों के प्रधानाचार्य व प्रबंधकों का नाम सामने आया था। मामले को दबाने के लिए पूरा प्रयास किया गया। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद इसकी गंभीरता से विवेचना शुरू कराई गई। उसके बाद एक के बाद 250 लोगों के नाम प्रकाश में आए।
हर्रा गांव के दीन मोहम्मद के थे चार मदरसे
आरोप है कि सरूरपुर थानाक्षेत्र के हर्रा गांव निवासी दीन मोहम्मद ने चार मदरसे बताकर करीब 41 लाख रुपये की छात्रवृत्ति का गबन किया था। इसके अलावा सरूरपुर के जसड़ सुल्तानपुर गांव में इंडियन हाई स्कूल, मदरसा इंडियन हाईस्कूल, मदरसा इंडियन हाईस्कूल लिल बनात, मदरसा जामिया अब्दुल हमीद में छात्रवृत्ति का घोटाला हुआ।
यह भी पढ़ें: एक ऐसा स्कूल: जहां पढ़ाई के लिए करना पड़ता है तीन दिन का इंतजार, अफसर नहीं लेते सुध, तस्वीरों में देखें हाल
एक ही भवन में छह संस्थाओं की मान्यता ली थी
जांच में सामने आया कि एक ही भवन में छह संस्था गुडविन पब्लिक स्कूल, गुडविन जूनियर हाईस्कूल, गुडविन इंटर कॉलेज, मदरसा गुडविन, गुडविन अरेबिक कॉलेज और मदरसा गुडविन लिलबानत का नाम बताकर छात्रवृत्ति का पैसा लिया गया। मदरसों की जांच होने लगी तो इस भवन से इंटर कॉलेज का बोर्ड हटाकर मदरसे का बोर्ड लगा दिया था।