प्लॉट का हो चुका ले आउट फाइनल
योजना में ही किसानों को प्लॉट भी दिए जाने हैं। जागृति विहार एक्सटेंशन के सेक्टर-2 व सेक्टर-8 में किसानों के लिए 219 प्लॉट चिह्नित किए गए। इसका ले-आउट भी फाइनल कर लिया गया है। इसे शासन को भी भेजा गया था, जिसका अनुमोदन हो गया है। अब इसी महीने किसानों को मुआवजे के साथ प्लॉट के आवंटन की भी तैयारी है।
सबसे बड़ी योजना में होंगे विकास कार्य
किसानों के विरोध के चलते शहर की सबसे बड़ी 658 एकड़ में फैली योजना में करीब 800 करोड़ के विकास कार्य रुके हुए हैं। गढ़ रोड से हापुड़ रोड को जोड़ने वाली 45 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण भी रुका है। इसके अलावा पानी की टंकी, कुटी चौराहे से 32 मीटर चौड़ा मार्ग, लोहिया नगर से जोड़ने के लिए मार्ग निर्माण के साथ ही भीतर भी तमाम निर्माण कार्य अटके हुए हैं। इसी के साथ पिछले साल 120 प्लॉट आवंटित किए गए थे। किसानों के विरोध के कारण आवंटी कब्जा नहीं ले पा रहे थे। अब आवंटियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें: BKU: 'पहलवानों की जाति तिरंगा, इन्हें बांटा ना जाए', पंचायत में फैसला सुरक्षित, पर टिकैत ने बताया आगे का प्लान
सौ रुपये बढ़ाकर देंगे मुआवजा
आवास विकास से किसानों का 169 हेक्टेयर भूमि का करार किया हुआ है। इन किसानों को सौ रुपये बढ़ाकर मुआवजा दिया जाएगा। शासन ने 17 करोड़ रुपये की ग्रांट इसके लिए जारी कर दी है। जिलाधिकारी से किसानों को इसी महीने प्लॉट और बढ़े हुए मुआवजे के चेक वितरित कराने का अनुरोध किया गया है। -राजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता
यह भी पढ़ें: Wrestler Protests: पहलवानों के सम्मान की लड़ाई UP तक आई, सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ उबाल, कल फिर पंचायत
एक नजर में योजना
-जागृति विहार एक्सटेंशन में 1130 एकड़ में धारा 28 का अनुपालन हुआ।
-नियोजन भूमि - 658 एकड़
-कब्जा प्राप्त भूमि - 266 हेक्टेयर
-करार की गई भूमि - 169 हेक्टेयर
-ग्राम पंचायत व नजूल की भूमि - 8.5 हेक्टेयर
-37 हेक्टेयर में करार बाकी
-50 पर कोर्ट केस