फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दरोगा को धमकाने पर सीओ ने किसान नेता को लताड़ा, सेंट्रल मार्केट प्रकरण में कलक्ट्रेट पर चल रहा था धरना

Sun, 08 Mar 2026 12:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सीओ सिविल लाइन ने कहा कि पुलिस के जवान यहां किसी की धमकी सुनने के लिए खड़े नहीं है, अगर यहां मेरे किसी सिपाही का अपमान हुआ तो यह बिल्कुल भी ठीक नहीं होगा। बातचीत सम्मानजनक तरीके से कीजिए।
विज्ञापन
video grab - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर कई व्यापारी नेता और किसान नेता कलेक्ट्रेट पर धरना देने पहुंचे। इस दौरान सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी और एडीएम सिटी बृजेश सिंह भी ज्ञापन लेने पहुंचे।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान किसान नेता और पुलिस कर्मियों के बीच तीखी बहस हो गई, जिसमें किसान नेता पर एसएसआई को धमकाने का आरोप है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में दरोगा को धमकाने के बाद सीओ सिविल लाइन किसान नेता को लताड़ते नजर आ रहे हैं।

सीओ सिविल लाइन ने कहा कि पुलिस के जवान यहां किसी की धमकी सुनने के लिए खड़े नहीं है, अगर यहां मेरे किसी सिपाही का अपमान हुआ तो यह बिल्कुल भी ठीक नहीं होगा। बातचीत सम्मानजनक तरीके से कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें